फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की गलती से हुई बहराइच की घटना : काशी पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल, सरकार पर साधा निशाना

Mon, 14 Oct 2024 10:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बहराइच की घटना पर कहा कि सपा बहराइच की जनता के साथ खड़ी है। ऐसी घटनाएं यूपी में कई बार हो चुकी है। ऐसी घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुद सामने आना चाहिए। सपा बहराइच की घटना पर मुखरता से लड़ाई लड़ेगी। इस घटना में शासन की गलती है। भाजपा शासन में यूपी में गुंडाराज स्थापित हो चुका है।
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि बहराइच की घटना में पूरी तरह से शासन की गलती है। बहराइच जैसी घटना उत्तर प्रदेश में कई बार हुुुई है। प्रदेश सरकार गुंडाराज स्थापित करना चाह रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, मंदिर, मस्जिद की की बात नहीं बल्कि भगवान बुद्ध के मानवता का संदेश देना चाहिए। बहराइच की घटना में भाजपा नेताओं, मुख्यमंत्री को सामने आना चाहिए। एक मानवता का संदेश देने का कार्य मुख्यमंत्री को करना चाहिए। संविधान कहता है कि हर जाति धर्म के लोग आगे बढ़ें। बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए बुलडोजर, एक देश एक चुनाव, रोजगार की बात करते हैं।

विज्ञापन


सपा के प्रदेश अध्यक्ष का बाबतपुर चौराहे पर जिलाध्यक्ष सुजीत यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह कौशलेश नगर काॅलोनी में पूर्व पार्षद वरुण सिंह के संयोजन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए। स्वागत करने वालों में जिला महासचिव आनंद मौर्य, संतोष यादव, रितेश केसरी, आत्माराम यादव, प्रदीप मौर्य, आनंद मोहन गुड्डू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


पहले मीडिया का काम करती थी बिरहा
सपा प्रदेश अध्यक्ष रात में आयर बाजार में दिनेश यादव की ओर से आयोजित 12 दिवसीय बिरहा दंगल में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यहां कहा कि आज के दौर में भोजपुरी भाषा को जीवंत रखने में बिरहा का बहुत बड़ा योगदान है। बिरहा एक ऐसी विधा है जिसके द्वारा सामाजिक घटनाओं को गीत के माध्यम से श्रोताओं के बीच में पहुंचाया जाता है। पहले मीडिया का काम बिरहा करती थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें