फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime : पिस्टल सटाकर लूटे साढ़े 3 लाख, बैंक में जमा करने जा रहा था पेट्रोल पंप कर्मी; पुलिस ने की नाकाबंदी

Mon, 14 Oct 2024 08:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर में लूट की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
जौनपुर में इसी मार्ग पर हुई थी लूट की घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के मानीकला के एक पेट्रोल पंप से बैंक में पैसा जमा करने जा रहे पेट्रोल पंपकर्मी से नकाबपोश बदमाश पिस्टल दिखाकर साढ़े तीन लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। पेट्रोल पंप संचालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना सोमवार की दोपहर ढाई बजे की है।

विज्ञापन


आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव निवासी सूरज सिंह ने बताया कि मानीकला स्थित उनकी केएसके पेट्रोल पंप है। सोमवार को दोपहर बाद पेट्रोल पंप का कर्मचारी नीरज यादव तीन लाख 55 हजार 850 रुपये बैग में रखकर सीमावर्ती फुलेश दीदारगंज आजमगढ़ स्थित यूबीआई की शाखा में बाइक से जमा करने जा रहा था।

मानी खुर्द गांव के बाहर पीछे से बाइक से पहुंचे नकाबपोश दो बदमाशों ने नीरज को असलहा दिखाकर रुपये से भरा बैग लूट लिया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लूट की घटना हुई है। मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें