फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी का बैग वाराणसी में उड़ा ले गए चोर, एक दिन बाद मंडुवाडीह में मिला लावारिस

Sun, 25 Jul 2021 11:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 मंडुवाडीह स्थित एफसीआई गोदाम के पास बगीचे में एक साथ तीन बैग देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी का बैग मंडुवाडीह में मिला लावारिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. तुलिका सिंह का शनिवार को सिगरा क्षेत्र से चोरी हुआ बैग रविवार रात मंडुवाडीह स्थित एफसीआई गोदाम के पास बगीचे में लावारिस हाल में मिला। बैग में लैपटॉप, कागजात और अन्य सामान रहे। एक साथ तीन बैग देख आसपास के लोगों ने मंडुवाडीह थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फैंटम दस्ते ने बैग में मिले कागजात के आधार पर महिला अधिकारी डॉ. तुलिका से बातचीत की और सिगरा थाना के नगर निगम चौकी के सुपुर्दगी में बैग दिया। 
विज्ञापन


गायब बैग को पुलिसकर्मियों ने खोज निकाला 
नदेसर चौराहा के पास दोपहर में हुकुलगंज निवासी नीरज श्रीवास्तव का बैग पुलिस कर्मियों ने महज तीन घंटे के अंदर ढूंढ़ निकाला। दरअसल, कार सवार नीरज श्रीवास्तव नदेसर चौराहा के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार युवकों ने मोबिल गिरने का झांसा देकर कार से बैग उड़ा दिया। इस दौरान कैंट थाने की पुलिस जांच में जुटी थी कि सेंट्रल जेल रोड से पुलिस ने बैग बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें