फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति के साथ पक्की ईंटों से बनी गोल फर्श मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब(वाराणसी)। बभनियांव गांव में खुदाई के दौरान बृहस्पतिवार को मिट्टी की मूर्ति मिली है। युगल मूर्ति के ऊपर का हिस्सा टूटा हुआ है। पहले गड्ढे से दूर एक अन्य गड्ढे में गुप्तकालीन फर्श मिली है। इसका निर्माण मिट्टी के पक्की ईटों से किया गया है। खुदाई की देखरेख कर रहे प्रो. एके सिंह ने बताया कि यह फर्श नीचे गोल आकार में हो सकती है। इसका पता आगे की खुदाई से चल सकेगा। यह गोल फर्श 17 सौ साल पुरानी प्रतीत होती है। यह पुरावशेष गुप्तकालीन है। इसके अलावा खुदाई में मिट्टी की सुपारी के आकार के मनके मिले हैं।
विज्ञापन

उधर, खुदाई के दौरान पहले गड्ढे से मिले एक मुखी शिवलिंग के संरक्षण और लोगों को ऐतिहासिकता से परिचय कराने के लिए भव्य निर्माण की मांग ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय लोगों ने की है। ग्राम प्रधान रत्नेश कुमार सिंह, आलोक सिंह, स्वयंवर सिंह, जयशंकर सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान नीरज पांडेय का कहना है कि इतने प्राचीन पूरा अवशेष मिलने के बावजूद उसके संरक्षण की कोई योजना नहीं बन पाई है। लोगों का कहना था कि उचित व्यवस्था न होने के कारण पिछले दिनों बारिश होने पर गड्ढे में पानी और मिट्टी भर गया। मूर्ति मिट्टी में धूल कीचड़ से सन गई है। कहा कि भू स्वामियों को मुआवजा देकर सरकार को अविलंब इसके संरक्षण के लिए कदम बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें