सारनाथ। ककरहिया स्थित एक गेस्ट हाउस के समीप बृहस्पतिवार की देर रात पांच बदमाशों ने एक युवक को मारपीट कर उसकी सोने की चेन लूट ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस एक बदमाश को हिरासत में लेकर वारदात के संबंध में पूछताछ कर रही है। वारदात के संबंध में श्रीश ने सारनाथ थाने में तहरीर दे दी है।
सारनाथ थाना अंतर्गत सारंग तालाब क्षेत्र के भरत नगर कालोनी निवासी श्रीश चौरसिया (23) अपने घर जा रहे थे। रास्ते में ककरहिया स्थित एक गेस्ट हाउस के समीप पांच बदमाशों ने श्रीश को घेर कर मारापीटा और उनकी सोने की चेन लूट ली। सूचना पाकर पहुंची सारनाथ थाने की पुलिस ने ककरहिया निवासी एक युवक को हिरासत में लिया। वहीं, गांव के ही तीन अन्य युवक मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। इंस्पेक्टर सारनाथ ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।