फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन जाने बाबा के मन की बात: हाईवे पर लगाया आसन, त्रिशूल में फंसाया नींबू, बिझाईं लकड़ियां; उठा ले गई पुलिस

Sat, 22 Jun 2024 09:44 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

यूपी के सोनभद्र जिले में सड़क बैठकर एक साधू ने अफरातफरी मचा दी। अपने आगे लकड़ियों का घेरा बनाकर साधू लगभग एक घंटे तक वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बैठे रहे। 
 
विज्ञापन
अनशन पर बैठे बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोपन थाना क्षेत्र के कैलाश मंदिर के सामने स्थित वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर फ्लाईओवर पर बीच सड़क बैठकर एक साधू ने अफरातफरी मचा दी। अपने आगे लकड़ियों का घेरा बनाकर साधू लगभग एक घंटे तक वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बैठे रहे। यह देख उधर से गुजर रहे लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो तत्काल मौके पर पहुंच कर साधू को थाने ले जाकर समस्या की बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घूरे बाबा (65) पुत्र बंशी निवासी जैतपूरा वाराणसी के रहने वाले हैं, जो इस समय चोपन रेलवे स्टेशन रोड शिव मंदिर के पास रहते हैं। शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे अचानक कैलाश मंदिर के सामने फ्लाईओवर पर जाकर उन्होंने अपने आगे लकड़ियां रखकर त्रिशूल में नींबू फंसाकर आसन मारकर बैठ गए। 

आने-जाने वाले राहगीर भी देखकर बढ़ते रहे। कुछ देर बाद जब लोगों को जानकारी हुई तो तमाशा देखने वालो की भीड़ खड़ी हो गई। बाबा किसी की बात नहीं सुन रहे थे, बस चुपचाप आसन मारकर बैठे हुए थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और तत्काल मौके पर पहुंचकर साधू बाबा को थाने ले गई, जहां पूछताछ करने पर बाबा ने कुछ भी नहीं बताया। बस इधर-उधर की बातें करते रहें। कुछ देर बाद बाबा को पुलिस ने हिदायत देकर उनके स्थान पर पहुंचा दिया। उधर, साधू के इस हाईवोल्टेज ड्रामा से नगर में चर्चा का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें