कनाडा के मैकेंजी आर्ट गैलरी में मौजूद यह प्रतिमा यूनिवर्सिटी आफ रेजिना के संग्रह का हिस्सा थी। पिछले साल वर्ल्ड हेरिटेज वीक की शुरुआत होने के दौरान भारतीय मूल की आर्टिस्ट दिव्या मेहरा की नजर मूर्ति पर पड़ी और उन्होंने इसका मुद्दा उठाया।
इसके बाद कनाडा ने पौराणिक महत्व की यह प्रतिमा भारत को सौंप दी थी। मैकेंजी आर्ट गैलरी में रेजिना विश्वविद्यालय के संग्रह से माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा को अंतरिम राष्ट्रपति और विश्वविद्यालय के उपकुलपति थॉमस चेस ने कनाडा में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को सौंपा था।
पढ़ेंः दीपावली से पहले हवा खराब: येलो जोन में पहुंचा बनारस, रात में हालात और बिगड़ने के आसार, एक्यूआई 178 पर