फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे गजब! बदमाश के लिए जेल में बकरा लेकर आए विधायक जी

Fri, 15 Sep 2017 02:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
 जेल में मोबाइल, मादक पदार्थ, शराब, गांजा आदि सामान ले जाने का मामला कई बार प्रकाश में आ चुका है। लेकिन जेल में किसी अपराधी के लिए प्रसाद के रूप में बकरा ले जाने का संभवत: यह पहला मामला सामने आया है। हालांकि जेल प्रशासन ने उन्हें बकरा समेत लौटा दिया।
विज्ञापन


मामला बकरीद का है। घटना आजमगढ़ जिला जेल की है जहां इस दिन जिले के एक विधायक जी बकरा लेकर आ गए। सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा मोड़ स्थित अत्याधुनिक जेल में बंदियों को इसलिए शिफ्ट करा दिया गया कि यहां से व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।

लेकिन इस नई जेल के अधिकारियों की आंख में धूल झोंककर जहां तीन कुख्यात अपराधी भाग निकले। वहीं जेल के भीतर निरुद्ध एक महिला बंदी से छेडख़ानी का मामला भी प्रकाश में आ चुका है।
विज्ञापन


जेल के भीतर अपराधी जहां धड़ल्ले से मोबाइल के जरिए फेसबुक, वाट्सएप चला रहे हैं वहीं फोन कर लोगों को धमकी भी दे रहे हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

'प्रसाद' के रूप में मांग रहे थे इजाजत

आजमगढ़ जेल - फोटो : self
जेल में चेकिंग के दौरान कई मोबाइल और मादक पदार्थ भी बरामद होते रहते हैं। तीन सितंबर को बकरीद के पर्व पर आजमगढ़ जिले के एक विधायक जेल में निरुद्ध एक बदमाश को कुर्बानी के लिए बकरा लेकर पहुंच गए और उसे देने की जिद करने लगे।

जेल के गेट पर मौजूद बंदी रक्षकों ने यह बात जेल अधिकारियों को बताई तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। जेल कर्मचारियों के इंकार करने के बाद विधायक बकरा लेकर वापस लौट गए।

मामले में जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने कहा कि  विधायक बकरा लेकर नहीं आए थे, बल्कि ‘प्रसाद’ के रूप में कुछ सामान भीतर भेजवाना चाहते थे। उन्हें मना कर दिया गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें