इस पर उन्होंने एसडीएम सदर को तत्काल दोनों गोदामों को सील करने का निर्देश दिया। साथ ही रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया। मंडलायुक्त की इस कार्रवाई से वहां हलचल की स्थिति दिखी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम सदर, नायब तहसीलदार, लेखपाल रामाश्रय यादव, एसओ रानी की सराय दिलीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।