फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस करने को लेकर आपस में भिड़े बराती, सुलह कराने आए दूल्हे को पीटा

Sun, 11 Jun 2017 05:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
डीजे की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के एक गांव में शनिवार रात आई बरात में गजब हो गया। द्वारपूजा के समय डीजे पर डांस करने की होड़ में बराती पक्ष के लोग आपस में ही भिड़ गए। मामले को शांत कराने के लिए दूल्हे पहुंचा तो लोगों ने उसे भी पीट कर घायल कर दिया। इस मारपीट में दूल्हा सहित कुल छह लोग घायल हो गए।

घराती पक्ष के लोगों ने मामले में बीच बचाव किया। घायलों का स्थानीय डॉक्टर के यहां उपचार कराया गया। घटना के संबंध में दुल्हे के भाई ने गांव के पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रौनापार थाना क्षेत्र के बक्सीपुर गांव निवासी प्रदीप पटेल की शनिवार को बारात कोलवा गांव में आई थी। द्वारपूजा के दौरान बाराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे।
विज्ञापन


नाच के दौरान किसी बात पर बारातियों में मारपीट होने लगी। यह देख दुल्हा प्रदीप (18) बीचबचाव करने पहुंचा तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। हालांकि यह मामला वहीं पर शांत हो गया। लेकिन भोजन के बाद देर रात कुछ बराती घर जा रहे थे।

रास्ते में बेलहिया ढाला के पास घात लगाए मनबढ़ बारातियों ने उन्हें मारपीटकर घायल कर दिया। इसमें रौनापार थाना क्षेत्र के बरामदपुर गांव निवासी खूबलाल (28), मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के रहने वाले अजय चौहान (38), रामकृपाल (35), सहित छह लोगों को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


यह सभी दुल्हे के रिश्तेदार बताए जा रहे। इनका स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज कराया गया। रविवार को दुल्हे के भाई रोहित पटेल ने गांव के पांच लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। सीओ सगड़ी सोहराब आलम ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें