सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिले में ऐसे लोगों का आयुष्मान कार्ड जनसेवा केंद्रों के माध्यम से बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिक जानकारी नाटी इमली स्थित श्रम कार्यालय से ली जा सकती है। अब तक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 1,14,419 लाभार्थी परिवारों और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत 19,817 लाभार्थी परिवारों को शत-प्रतिशत कवर किया जा चुका है।
दोनों को मिला कर 3,42,293 आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। जिले के 23 सरकारी व 158 निजी चिकित्सालय सूचीबद्ध हैं, जिसमें लाभार्थी प्रति वर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज का लाभ उठा सकते हैं । जिले में 84,735 लाभार्थियों ने इलाज कराया, इसमें सरकारी अस्पतालों में 19,527 व निजी चिकित्सालयों में 65,208 शामिल हैं।