अदालत ने इस आवेदन पर डीएम को आदेशित किया कि मुकदमे के निस्तारण तक सुनवाई वाले दिन गवाह को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। तीन अगस्त 1991 को पूर्व विधायक अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय की चेतगंज थाने से चंद कदम दूर उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मुख्तार अंसारी, अब मृत मुन्ना बजरंगी, राकेश न्यायिक,भीम सिंह व कमलेश सिंह समेत कई आरोपी बनाए गए थे।