फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराये के विवाद में की थी ऑटो चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र में वाराणसी-लखनऊ हाईवे के नागापुर गांव के पास हुई ऑटो चालक की हत्या का खुलासा बुधवार को पुलिस ने किया। पुलिस के अनुसार किराये के विवाद में ऑटो चालक की हत्या की गई थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने बताया कि नागापुर गांव के सामने चौबेपुर के नंदकिशोर गुप्ता की हत्या के मामले में फूलपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 150 सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर बुधवार को हत्या के आरोपी प्रमोद विश्वकर्मा ग्राम भुसौली (सुरही) थाना फूलपुर को केथौली मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया। आरोपी निशानदेही पर हत्या के प्रयोग किए गए बसुला को बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाबतपुर एयर पोर्ट के पास बढ़ईगिरी के काम के सिलसिले में आना जाना रहता था। 23 मार्च को रात में बसूली लेकर काम के सिलसिले में गया था। रात में कैंट रेलवे स्टेशन के सामने से ऑटो चालक से 450 रुपये का किराया तय कर घर आ रहा था। नागापुर में ऑटो चालक ने आगे जाने से मना किया तो इसी बात पर विवाद हो गया। बसुली से वारकर हत्या करने के बाद शव को सड़क के किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें