फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शादी समारोह के दौरान तीन साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

Mon, 21 Apr 2025 12:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime News: वाराणसी जिले में एक बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटनास्थल से लोगों ने रिश्तेदार को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के पंचवटी क्षेत्र में रविवार की रात बिहार के कोचस से अपने मौसी की शादी में आई तीन साल की मासूम बच्ची के साथ मौसेरे मामा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों की सूचना पर रामनगर थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
रामनगर थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी बिहार के कोचस क्षेत्र की एक युवती से तय हुई थी। युवती के परिजन पंचवटी क्षेत्र में एक लॉन में शादी के लिए आए हुए थे। आरोप है कि बरातियों के स्वागत के दौरान तीन वर्षीय एक मासूम को उसका मौसेरा मामा खिलाने के बहाने एकांत में ले गया।

बच्ची को गायब देख कर उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान ही परिजनों ने पाया कि मासूम का मौसेरा मामा उसके साथ गलत हरकत कर रहा है। परिजनों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: शव सड़क पर रखकर किन्नरों ने किया चक्का जाम, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने बताया कि 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मासूम से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयने के लिए भेजा गया है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें