फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक की अपहरण की कोशिश: हंगामा करने से टोकने पर मनबढ़ों ने बनाया था मारने का प्लान, तीन गिरफ्तार

Fri, 30 Sep 2022 10:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में फार्च्यूनर सवार बदमाशों ने गुरुवार देर रात तरना स्थित पेट्रोल पंप के संचालक के अपहरण की कोशिश की थी। पंपकर्मियों के पहुंचने पर बदमाश कार समेत भाग निकले थे। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सलाखों के पीछे पेट्रोल पंप संचालक को अगवा करने की कोशिश के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के तरना भेल स्थित पेट्रोल पंप संचालक को हत्या के इरादे से अपहरण मामले में तीन आरोपियों को शिवपुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। रेस्टोरेंट के बाहर नशे में धुत होकर हंगामा करने से टोकने पर मनबढ़ों ने पंप संचालक को अगवा करने का प्रयास किया था।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। उधर, पेट्रोल पंप संचालकों ने पुलिस आयुक्त के संग बैठक कर मांग पत्र सौंपा।  पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत मढ़वा का रहने वाला रामजीत, जैतपुरा का मुकेश और श्रीनगर पहाड़िया का रहने वाला संजय है।

चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

जबकि चौथा आरोपी दिलीप सिंह दौलतपुर भक्तिनगर का रहने वाला है। फार्च्यूनर दिलीप के भाई के नाम से है। डीसीपी वरुणा आरती सिंह के अनुसार चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दौलतपुर का रहने वाला दिलीप मूलरूप से गाजीपुर करंडा का निवासी है। विद्यापीठ से छात्र राजनीति से अब वह जमीन के धंधे से जुड़ गया है।  

सीसी कैमरे में कैद पूरी घटना

शिवपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश यादव के अनुसार तरना में कलकत्ता पेट्रोल पंप संचालक विवेकानंद सिंह का रेस्टोरेंट भी है। गुरुवार रात फार्च्यूनर से चार लोग शराब के नशे में धुत होकर रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

टोकने पर रेस्टोरेंट संचालक को अगवा करने का प्रयास किया। कर्मचारियों की जुटने पर घिरता सभी भाग निकले। पंप पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज में अगवा करने की घटना कैद है। 
पढ़ेंः पेट्रोल पंप के मालिक के अपहरण का प्रयास: काले फॉर्चूनर कार में आए थे बदमाश, शोर मचाने पर भागे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें