फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गुटखा कंपनी के चालक और सेल्समैन पर फायरिंग कर साढ़े सात लाख की डकैती का प्रयास, छह बदमाशों ने किया हमला

Wed, 06 Dec 2023 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी में गुटखा कंपनी के चालक और सेल्समैन पर फायरिंग कर साढ़े सात लाख की डकैती का प्रयास किया गया है। गोइठहां स्थित फैक्टरी से पांच सौ मीटर की दूरी पर दो बाइक सवार छह बदमाशों ने फायरिंग की। इसके बाद सभी बदमाश चोलापुर रोड की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के गोइठहा में मंगलवार की भोर में दो बाइक सवार छह बदमाशों ने गुटखा कंपनी के चालक पर फायरिंग कर साढ़े सात लाख नकदी और डकैती का प्रयास किया। इस दौरान गोली से गाड़ी का बोनट धंस गया। पीछे बाइक से आ रहे सेल्समैन पर भी बदमाशों ने फायरिंग की। 
विज्ञापन


इसके बाद सभी बदमाश चोलापुर रोड की ओर भाग निकले। गुटखा कारोबारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास और डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया। उधर, पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

गोइठहां स्थित गुटखा कंपनी में मालवाहक चालक बड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर बरौनी निवासी राजकुमार और सेल्समैन सारनाथ थाना क्षेत्र के लेढूपुर निवासी प्यारेलाल है, जो कि भोर में सवा चार बजे मालवाहक डीसीएम और बिक्री का साढ़े 35 लाख रुपये लेकर गोइठहां स्थित कंपनी पर पहुंचे और डीसीएम को खड़ी करके दूसरी डीसीएम गाड़ी और नकदी लेकर कंपनी के कार्यालय प्रेमचंद्र नगर के लिए निकले। 
विज्ञापन


कंपनी से जैसे ही 500 मीटर दूर पहुंचे थे कि नकाबपोश दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया, चालक ने किसी अनहोनी की आशंका होने पर गाड़ी लेकर आगे बढ़ गया, इस बीच एक बदमाश ने ड्राइवर को लूटने व जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली गाड़ी के बोनट पर जा लगी। इस बीच चालक ने गाड़ी को तेजी से लालपुर पुलिस चौकी पर लेकर भाग आया।
 

ड्राइवर के साथ कंपनी का सेल्समैन प्यारेलाल अपनी बाइक से वाहन के पीछे आ रहा था और गोली की आवाज सुनने पर पहुंचा तो अपराधियों ने उस पर भी फायरिंग की। इस बीच प्यारेलाल वापस कंपनी की तरफ भाग गया और अपनी जान बचाई।

 

पुलिस को दिये तहरीर में पांडेयपुर के प्रेमचंद्र नगर कालोनी निवासी शशिकांत पांडेय के अनुसार उनकी प्राइवेट फर्म है, जिसका कारखाना और गोदाम गोइठहा लालपुर में है। यहां से कंपनी का माल तैयार होकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में विक्रय के लिए जाता है। 

 

वहां से छोटे-छोटे दुकानदारों से विकृत माल से प्राप्त नकदी लेकर ड्राइवर व सेल्समैन घर स्थित कार्यालय पर आते हैं, यह कार्य हफ्ते में एक या दो बार होता है। तहरीर के आधार पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है। हत्या के प्रयास और डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

जेल में बंद झुन्ना पंडित गिरोह पर पुलिस को शक
हासिमपुर निवासी और कासगंज जेल में बंद झुन्ना पंडित गिरोह पर शक की सूई घूम रही है। क्योंकि पिछले वर्ष गोइठहां में ही गुटखा कंपनी के सेल्समैन मनीष यादव की लूट के इरादे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हासिमपुर और दौलतपुर, भक्तिनगर से पुलिस ने आठ से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया था। सभी झुन्ना पंडित के इशारे पर वारदात को अंजाम दिए थे। इस घटना को भी पुलिस झुन्ना पंडित गिरोह से जोड़कर देख रही है। उसके कुछ करीबियों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है।

 
विज्ञापन

इसी स्थान पर 2020 में घड़ी व्यापारी को मारी थी गोली
गोइठहा निवासी श्यामबिहारी मिश्रा की बदमाशों ने छोटी दिवाली 12 नवंबर 2020 को लूट की नियत से गुटखा फैक्ट्री के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान झोले से बिक्री का 20 हजार नकदी और अन्य सामान लूट लिया था। उस घटना के बाद ही क्षेत्रीय लोगों ने पास ही स्थित खेलकूद मैदान में लालपुर चौकी को स्थापित करने की मांग तत्कालीन एसपी सिटी विकासचंद्र त्रिपाठी से मांग की थी। कमिश्नरेट बनने के बाद यह मामला ठंडा पड़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें