फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन जांच के लिए गई टीम पर हमला, मोबाइल भी छीना

Wed, 21 Feb 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
डीएम, एएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के कुड़ारी इलाके में मंगलवार को अवैध बालू खनन की जांच करने पहुंची टीम पर खनन करने वालों ने पथराव कर दिया। जिससे टीम के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अवैध खनन का वीडियो बनाने पर मोबाइल भी छिन लिया। तहसीलदार ने इसकी जानकारी डीएम को दी। देर शाम एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। यूपी-मप्र सीमा स्थित कुड़ारी के कुड़वा नाला और शिल्पी-कुड़ारी मार्ग पर बन रहे पुल के पास पिछले कई महीने से बालू का अवैध खनन हो रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को नायब तहसीलदार पवन कुमार यादव, खनन सर्वेयर योगेश शुक्ला और क्षेत्रीय लेखपाल रमेश मिश्रा को साथ लेकर जांच पड़ताल करने पहुंचे। टीम ने खनन का वीडियो बनाना शुरू किया तो खननकर्ता भड़क गए।

मोबाइल छीन लिया और टीम पर पथराव कर दिया। पथराव से तहसीलदार की टीम का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। टीम ने किसी तरह से वहां से भागकर खुद को बचाया। इस बीच खनन करने वाले ट्रैक्टर एवं उपकरण लेकर निकल गए।
विज्ञापन


तहसीलदार ने घटना की जानकारी डीएम पीके उपाध्याय और प्रभारी एसपी अवधेश सिंह को दी।  डीएम, एसपी संग सीओ ओबरा कृष्णगोपाल सिंह के साथ जुगैल, चोपन थाने के साथ पीएसी मौके पर पहुंची। सूचना के बाद सीमावर्ती मध्यप्रदेश के गढ़वा थाने की पुलिस भी मौक पर पहुंची।

अधिकारियों ने पूछताछ के बाद टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू करवा दी। रास्ते से गुजरते ट्रकों को भी रोककर कागजों की जांच और चालकों से पूछताछ की गई।

पता चला कि मध्यप्रदेश के गढ़वा थाना क्षेत्र के रमडीहा निवासी शारदा सिंह और सुखनंदन सिंह यहां अवैध खनन करवा रहे हैं। पास के गांव रामडीहा में एमपी और यूपी पुलिस ने संयुक्त दबिश देकर एक को हिरासत में ले लिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पथराव में तहसीलदार सहित अन्य के वाहन क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

 सोनभद्र के प्रभारी एसपी डा. अवधेश सिंह ने कहा कि  अवैध खनन करने वालों को चिन्हित कर उनकी धरपकड़ के लिए दबिश डलवाई जा रही है। एक को हिरासत में भी ले लिया गया है। जल्द ही सभी अवैध खननकर्ता पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 घटना के बाद जुगैल थाना क्षेत्र से बालू लोड कर जा रहे कई ट्रकों की जहां पुलिसकर्मियों ने हवा निकाल दी। वहीं कई चालक भी ट्रकों को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गए। डीएम पीके उपाध्याय के निर्देश पर जिन ट्रकों पर अवैध बालू लोड है, उसे सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कुड़वा नाले के पास अवैध बालू खनन का साम्राज्य एक दो दिन में नहीं बल्कि कई महीने में खड़ा किया गया। आते-जाते धड़ल्ले से होते अवैध खनन को देख कई लोगों ने इसकी जानकारी सीओ ओबरा कृष्ण गोपाल सिंह को दी थी मगर उन्होंने भी इसे अनसुनी कर दी थी।

एएसपी अरुण कुमार दीक्षित ने कहा कि  पुलिस के पहुंचने से पहले अवैध खननकर्ता ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। नदी में चार टैक्टर ट्राली खड़ी मिली, जिसेे कब्जे में लेकर सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि जिस जगह पर खनन कार्य हो रहा था वह क्षेत्र में एमपी में आता है। -
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें