फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू से दिया गया था 'अबकी बारी अटल बिहारी' का नारा

Fri, 17 Aug 2018 02:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बनारस में अटल जी - फोटो : file photo
विज्ञापन
एक समय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लिए एक नारा बहुत ही प्रसिद्ध हुआ, वह नारा था अबकी बारी अटल बिहारी। इस नारे की शुरुआत बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय से हुई।
विज्ञापन


बता दें कि 1996 में जब बीएचयू में एबीवीपी की छात्रसंघ चुनाव में जीत हुई और जेपीएस राठौर अध्यक्ष बने तो बनारस में नारा दिया गया था, अबकी बारी अटल बिहारी। यहीं से यह नारा पूरे देश में फैला। बीएचयू के एम्फीथिएटर में आठ फरवरी 1996 को छात्रसंघ का उद्घाटन करने वाजपेयी आए थे।

इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बीएचयू से कई यादें जुड़ी हुई हैं। बीएचयू से हिंदू शब्द हटाने का अटल बिहारी वाजपेयी ने विरोध किया था।
विज्ञापन


बीएचयू राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर कौशल किशोर मिश्र ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में छागला ने राज्यसभा में एक प्रस्ताव लाया था जिसमें काशी हिंदू विश्वविद्यालय से हिंदू शब्द हटाने की बात कही गई थी, जबकि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से मुस्लिम शब्द हटाने की बात नहीं थी।

इसके विरोध में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बेनियाबाग मैदान में 1965 में सभा की थी। उस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय, करपात्री जी, पूर्व वित्त मंत्री हरिश्चंद्र श्रीवास्तव मौजूद थे। वाजपेयी ने इस प्रस्ताव का जोरदार विरोध किया था। जिसका परिणाम आज सामने दिख रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें