फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: अस्सी घाट पर 50 से ज्यादा दर्शनार्थियों से गंगा आरती में कुर्सी पर बैठाने के नाम पर वसूली, जांच शुरू

Sat, 28 Mar 2026 10:07 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में अस्सी घाट पर गंगा आरती के दौरान कुर्सी पर बैठाने के नाम पर वसूली का सिलसिला थम नहीं रहा है। महाराष्ट्र से आए दर्शनार्थियों के समूह ने आरोप लगाया कि कुर्सी पर बैठाने के नाम पर 200-300 रुपये वसूले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
अस्सी घाट पर गंगा आरती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र से आए दर्शनार्थियों के समूह ने आरोप लगाया है कि अस्सी घाट पर गंगा आरती के दौरान कुर्सी पर बैठाने के नाम पर 200-300 रुपये वसूले गए। दर्शनार्थियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि पैसे नहीं देने पर उनसे दुर्व्यवहार किया गया। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और अस्सी चौकी प्रभारी से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के दर्शनार्थियों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह गंगा आरती में कुर्सी पर बैठने के लिए 200-300 रुपये वसूले गए। जिन दर्शनार्थियों ने रुपये नहीं दिए, उनके साथ घाट पर मौजूद लोगों ने दुर्व्यवहार किया। इसकी शिकायत अस्सी चौकी में की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। दर्शनार्थियों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। अस्सी चौकी प्रभारी से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। गंगा आरती के नाम पर वसूली और दुर्व्यवहार करने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Crime: गांव में लोगों को मोटी रकम देकर कराते थे धर्म परिवर्तन, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

 
अस्सी घाट पर अराजकता, गंगा आरती के नाम पर वसूली
अस्सी घाट पर पर्यटकों की सबसे अधिक भीड़ होती है। सुबह और शाम में आयोजित गंगा आरती में शामिल कराने के लिए कुर्सी की व्यवस्था की जाती है, जिसके लिए पैसे वसूले जाते हैं। यह स्थिति भेलूपुर पुलिस की नजर में नहीं आती और दर्शनार्थियों की जेब तक कट रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें