अशोका इंस्टीट्यूट में पांच दिवसीय अभ्युदय के तहत टेक फेस्ट कार्यक्रम में शामिल छात्र व छात्रायें
- फोटो : संवाद
ड्राइवर को नींद से जगाएगा अलार्म
मैकेनिकल इंजी. विभाग के छात्रों ने हाइब्रिड प्लाटर 2डी इमेज के साथ ही अलार्म फॉर रोड सेफ्टी बनाया। बताया कि हाइवे पर भारी वाहन के चालकों की सुरक्षा की दृष्टि से इसे बनाया गया है जिसमें ड्राइवर के सोने पर एक अलार्म बजने से उसकी नींद खुल जाएगी।
12 ज्योर्तिलिंग के मॉडल बनाए
अशोका स्कूल ऑफ बिजनेस के मॉडलों में 12 ज्योर्तिलिंग सोमनाथ, नागेश्वर, भीमाशंकर, त्रैम्बकेश्वर, ग्रिशनेश्वर, वैद्यनाथ, महाकालेश्वर, ओमकारेश्वर, काशीविश्वनाथ, केदारनाथ, रामेश्वरम और मल्लिकार्जुन को प्रस्तुत किया गया। वाइस चेयरमैन अमित मौर्य ने बताया कि 27 अक्तूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम, फाइन आर्ट, ग्रुप डांस, फैशन शो होगा। इसके साथ ही डीजे नाइट कार्यक्रम भी होगा।