फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में हर मंगलवार को गठिया रोग की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में हर मंगलवार को गठिया रोग की ओपीडी
विज्ञापन

-विश्व गठिया दिवस पर कार्यक्रम में हुई घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। गठिया से परेशान मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब बीएचयू अस्पताल में हर मंगलवार को गठिया रोग के मरीजों के लिए ओपीडी चलाई जाएगी। कमरा नंबर 108-ए में चलने वाली इस ओपीडी के चलने से मरीजों को बड़ी राहत होगी। विश्व ऑर्थराइटिस (गठिया) दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई।
विज्ञापन

जीरियाट्रिक मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर अनूप सिंह के देखरेख में हुए कार्यक्रम में लोगों को गठिया के कारण, बचाव के उपाय बताए गए। एमएस प्रो.केके गुप्ता ने बुजुर्ग मरीजों को छड़ी वितरित की। बताया कि हर मंगलवार को ओपीडी के शुरू होने से मरीजों को राहत होगी। चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने बताया कि चिकित्सकों की भारी कमी को देखते हुए जिरियाट्रिक मेडिसिन विभाग में जिरियाट्रिक रूमेटोलॉजी में फेलोशिप पाठ्यक्रम को स्वीकृति दे दी गयी है और जल्द ही यह पाठ्यक्रम शुरू हो जाएगा। प्रो. अनूप सिंह ने बताया कि जीरियाट्रिक मेडिसिन विभाग पूरे उत्तर प्रदेश का पहला विभाग है ।भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस विभाग को रीजनल जिरियाट्रिक सेंटर की उपाधि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें