फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द होगी सेना भर्ती, अधिकारियों ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती की तैयारी में लगे नवयुवकों के लिए अच्छी खबर है। कोविड के चलते थमी सेना भर्ती जल्द ही छावनी क्षेत्र में शुरू की जाएगी। सेना के अधिकारियों और जिला प्रशासन सहित पुलिस अफसरों ने बैठक कर आगे की रूपरेखा तय की है। यूपी और उत्तराखंड मुख्यालय के रिक्रूटमेंट एडीजी मुख्यालय मेजर जनरल एनएस राज पुरोहित ने भी अधिकारियों संग गहन चर्चा की। उम्मीद की जा रही है कि दीपावली के बाद किसी भी समय भर्ती की तिथि जारी हो सकती है।
विज्ञापन

पूर्वांचल के युवाओं के लिए छह सितंबर से सेना भर्ती शुरू होने वाली थी, लेकिन कोविड के कारण इसे टाल दिया गया था। हालांकि, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवकों को इसी आधार पर अगली भर्ती में मौका दिया जाएगा। सेना भर्ती केंद्र के निदेशक कर्नल सिद्धार्थ बसु ने बताया कि नवयुवक अपना रजिस्ट्रेशन संभाल कर रखें। भर्ती में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, संत रविदासनगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया व गोरखपुर के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान का एनएस राज पुरोहित ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें