शास्त्री में प्रवेश के लिए मेरिट सूची का प्रकाशन 25 अगस्त को और काउंसलिंग एक से 8 सितंबर तक होगी। आचार्य प्रथम सेेमेस्टर में ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 24 सितंबर निर्धारित की गई है। आचार्य प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट पांच अक्तूबर और काउंसलिंग सात से 13 अक्तूबर तक होगी। आचार्य तृतीय सेमेस्टर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त रखी गई है।
महाविद्यालयों में इस बार भी छात्रों के आंकड़ों को ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि पांच नवंबर रखी गई है। बैठक में प्रो. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रो. शशि रानी मिश्रा, प्रो. हरि प्रसाद शामिल रहे।