फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के गठन में अपना दल की भूमिका होगी अहम : कृष्णा पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमेरा अधिकार रैली निकालकर कृष्णा पटेल ने पार्टी की ताकत दिखाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया है। लोहता के कोरौता मैदान में हुई जनसभा में कृष्णा पटेल ने कहा कि आगामी सरकार के गठन में अपना दल कीअहम भूमिका होगी।
विज्ञापन

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश की भाजपा सरकार को कमेरा एवं किसान विरोधी बताया। कहा कि सरकार ने छात्रों और युवाओं के रोजगार प्राप्ति के अधिकारों का हनन किया है। महिलाओं पर अत्याचार की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। उन्होंने कहा कि वंचितों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले समान विचारधारा के लोग एक मंच पर आएं। लामबंद होकर व्यवस्था बचाने के लिए सत्ता परिवर्तन करना है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक आंदोलनों का दमन कर रही है। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह तथा संचालन जमाल वारसी ने किया। जनसभा में राजेश पटेल, प्रो. गंगाराम यादव, प्रेमचंद्र मौर्य, गगन प्रकाश यादव, सुनील सिंह, पंकज सेठ, अजय पटेल, दिलीप सिंह पटेल आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें