फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक को मारी टक्कर, बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर अजमतगढ़ मार्ग पर रविवार की देर शाम लक्ष्मी कूप के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं पति, पत्नी सहित बालिका गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के पलिया मोहम्मदपुर गांव निवासी इंद्रकेश (36) पुत्र जगधारी, पत्नी अनीता (32), पुत्री अर्पिता (8) और पुत्र इशांत (5) को बाइक पर बैठा कर अपनी ससुराल जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रसीदाबाद गांव निवासी शंकर के घर जा रहा था। लक्ष्मी कूप के पास सामने से आ रही इनोवा कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जोरदार टक्कर से बाइक इतनी ऊपर उछली कि पेड़ की डाली टूट कर नीचे गिर गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जीयनपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव पहुंचे, गंभीर रूप से घायल इंद्रकेश पुत्र इशांत को 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया । वही पत्नी अनीता और बालिका अर्पिता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने दोनों को सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। सदर हॉस्पिटल में जांच के बाद डाक्टर ने इशांत को मृत घोषित कर दिया। पति-पत्नी और बालिका का सदर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। इंद्रकेश दिल्ली में रहकर ठेकेदारी का काम करता थे, कुछ दिन पहले घर आये थे। तीन दिन बाद दिल्ली वापस जाना था। पुलिस ने इनोवा कार को पकड़ लिया है। इनोवा चालक दीपक निवासी बोझी नशे में था और वह भी घायल हो गया। उसके मुंह से झाग आ रहा था। उसे भी भी सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें