अमित शाह ने अनुप्रिया पटेल से की बात
अपना दल कृष्णा गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरबी सिंह पटेल ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने बिना हमारा पक्ष सुने सिविल कोर्ट में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विवाद निस्तारित करने का निर्णय लिया है।
पार्टी विधिक राय लेकर सर्वोच्च न्यायालय जाने का निर्णय लेगी। आयोग के निर्णय से पार्टी का वजूद बरकरार है। पार्टी चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार सकती है।
उन्होंने कहा कि अनुप्रिया गुट की ओर से समाज को भ्रमित किया जा रहा है कि सुलह के लिए कृष्णा पटेल को प्रस्ताव भेजा गया है। जबकि अब तक न तो राष्ट्रीय अध्यक्ष और न ही केंद्रीय कार्यालय को ऐसे किसी प्रस्ताव की कापी मिली है।
कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल की बेटी हैं। वह खुद उनसे मिलकर प्रस्ताव पर बात क्यों नहीं करतीं।
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि चुनावी माहौल बिगाड़ने के लिए विरोधी खेमे के लोग भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। कार्यकर्ता उनसे सचेत रहें। डॉ. सोनेलाल पटेल के आदर्शों पर उनकी पार्टी समर्पित है।
वहीं पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि अगर तालमेल नहीं हुआ तो पार्टी 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।