फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल अनुप्रिया गुट का तीन सीटों पर दावा 

Wed, 11 Jan 2017 03:07 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 अपना दल अनुप्रिया गुट ने भी जिले की तीन पटेल बाहुल्य विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है। रोहनिया, सेवापुरी और पिंडरा से पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों की मानें तो इन तीन सीटों के लिए भाजपा से दावा प्रस्तुत किया गया है क्योंकि तीनों सीटों पर बीते विधानसभा चुनाव में अपना दल दूसरे नंबर पर रहा।
2012 के चुनाव में रोहनिया सीट पर मौजूदा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर से सांसद बनने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी।
विज्ञापन


फिलहाल भाजपा अपना दल को जिले में कितनी सीटें देगी, इस पर अभी मंथन चल रहा है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि सेवापुरी सीट अपना दल के खाते में जाने के आसार हैं।  

अपना दल (अनुप्रिया गुट) की मासिक बैठक बुधवार को सिकरौल स्थित कार्यालय में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को जी जान से चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुटने और संगठन मजबूत करने को कहा।

इस दौरान बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में अजीत पटेल, भरत पटेल, श्याम नारायण, सोनू सिंह, डॉ. सुनील पटेल, सुरेंद्र प्रेमी, चंद्रमोहन पटेल आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें