मिर्जामुराद थाने में पत्नी ने अपने पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी मामले में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता का आरोप है कि मिर्जापुर के चील्ह थाना अंतर्गत सेमरा गांव निवासी पति पंकज सिंह आएदिन गाली गलौज और मारपीट करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है।
रामनगर क्षेत्र के कोदोपुर घाट पर शुक्रवार की सुबह गंगा में रस्सी से बंधे युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है। सुबह के समय घाट पर लोग छठ पूजा की सफाई में थे, इस बीच युवक का शव देख लोग चीखने चिल्लाने लगे।
रस्सी से शव बंधा हुआ था। युवक लोवर पहने हुए था। आसपास के लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। रामनगर इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम हाउस में शव रखवाते हुए शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है
रसडा गांव में गोबर रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। चोलापुर पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता फूलपत्ती का आरोप है कि मंतोष, गौरव, सौरभ, चंद्रतारा ने मारपीट की।