20 हजार रुपये लेकर क्लर्क ने जैसे ही अपने पास रखा, टीम पहुंच गई और उसे हिरासत में ले लिया। एंटी करप्शन की टीम बाबू को लेकर कोतवाली गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे लेकर वाराणसी चले गए।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी क्लर्क का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल हुआ पर कोई कार्वाई नहीं हुई थी।