फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : उभ्भा हत्याकांड के 26 आरोपी हुए कोर्ट में पेश, सभी को भेजा जिला कारागार

Wed, 31 Jul 2019 02:08 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
कोर्ट में पेश होने जाते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र के उभ्भा गांव में 10 लोगों की जमीन संबंधी विवाद में हुई हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपितों में से 26 बंदियों को बुधवार को विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट अशोक कुमार की अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


सुनवाई के बाद न्यायालय ने सभी आरोपितों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पेशी के दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं सादा पोशाक में तैनात पुलिस कर्मी आरोपितों से मिलने वाले लोगों पर पैनी नजर रखे हुए थे।

बता दें कि 17 जुलाई को उभ्भा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर लाठी-डंडा और गोली चली थी। इसमें दस लोगों की मौत हुई थी, जबकि 28 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी यज्ञदत्त समेत 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें कोर्ट में आत्म समर्पण करने वाले आरोपी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला कारागार गुर्मा से एक वाहन से उभ्भाकांड के 26 आरोपितों को कचहरी ले जाया गया। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपियों को विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट अशोक कुमार की अदालत में पेश किया। सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने सभी को फिर से जिला कारागार ले जाने का आदेश दिया। उधर कचहरी परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रही।

सादे पोशाक में तैनात दर्जन भर से अधिक जवान आरोपितों से मिलने वालों पर नजर रखे हुए थे। फोर्स का रूख देख आरोपितों से मिलने गए अधिकांश लोग बगैर मुलाकात किए वापस चले गए। क्योंकि उनको इस बात का भय था कि कहीं पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार न कर लें। सीओ डॉ कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि कोर्ट ने 26 आरोपितों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें