फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: घूसखोर लिपिक के कारनामों की खूब रही चर्चा, चंदौली और बनारस में बनाई चल-अचल संपत्ति

Thu, 19 Jun 2025 01:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी नगर निगम के लिपिक को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद उसकी करतूत की चर्चा खूब हो रही। वहीं एंटी करप्शन की टीम पूरे सिंडिकेट को तोड़ने में लगी है।  
विज्ञापन
घूसखोर लिपिक रामविलास शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी नगर निगम में एक दिन पूर्व पहली बार घूस लेने के आरोप में लिपिक रामविलास शर्मा गिरफ्तार हुआ था। बुधवार को निगम में आरोपी के कारनामों की खूब चर्चा रही। चकिया चंदौली के अलावा आरोपी ने बनारस में चल-अचल संपत्ति बनाई है। 

विज्ञापन


एंटी करप्शन की टीम पूरे सिंडिकेट को तोड़ने में लगी है। रामविलास पहले बरेली में विभाग की महिला अधिकारी के यहां काम करता था। उनकी सिफारिश पर एक अधिकारी ने चपरासी के पद पर उसे नियुक्त किया था। बाद में मुख्य अभियंता कार्यालय में बाबू बना दिया। 10 साल में रामविलास ने काफी प्रगति की है। 

चर्चा रही कि नगर निगम के पीछे उसे सरकारी क्वार्टर मिला था। यहीं से सिंडिकेट चलता था। शहर में ही आलीशान मकान बनवाया है। चकिया चंदौली में भी काफी संपत्तियां हैं। टीम अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Crime: वाराणसी नगर निगम में पहली बार घूस लेने के आरोप में लिपिक गिरफ्तार, निलंबित हुआ
विज्ञापन


जिस व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई हुई है उसने फरवरी में आवेदन किया था। चार माह से उसे अनावश्यक दौड़ाया जा रहा था। थक हारकर उसने एंटी करप्शन की मदद ली थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें