फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा परियोजना ने रचा कीर्तिमान, 2550 मेगावाट बिजली पैदा कर बनाया रिकार्ड

Wed, 11 Jan 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
विज्ञापन
राज्य, निजी सेक्टर की परियोजना का अब तक का सर्वाधिक उत्पादन
विज्ञापन
सोनभद्र जिले में स्थापित अनपरा परियोजना ने बुधवार को विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान रच दिया।
विज्ञापन

राज्य सेक्टर की सबसे बड़ी अनपरा परियोजना ने 2550 मेगावाट बिजली पैदा कर रिकॉर्ड कायम किया।
यह सूबे के राज्य एवं निजी सेक्टर की किसी भी परियोजना का अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है।
अनपरा में पहली बार इतनी बिजली पैदा होती देख अभियंता खुशी से उछल उठे। अब 2630 मेगावाट के लक्ष्य को हासिल करने की कवायद तेज कर दी गई है। 
2630 मेगावाट की अनपरा परियोजना की ए, बी औ डी कुल तीन यूनिट स्थापित हैं। इसमें अनपरा डी की पांच-पांच सौ मेगावाट वाली दोनों इकाइयों के साथ अनपरा ए और बी की सभी इकाइयों को एक साथ पूर्ण क्षमता से उत्पादन को लेकर लंबे समय से कोशिश जारी थी।
तीन-चार दिन पूर्व पांच सौ मेगावाट वाली सातवीं इकाई का उत्पादन वाणिज्यिक घोषित किया गया तो इसको लेकर कोशिश तेज कर दी गई। सीजीएम त्रिभुवन तिवारी तथा जीएम एके सिंह की अगुवाई में अभियंताओं की टीम ने बुधवार को कड़ी मेहनत कर उत्पादन 2550 मेगावाट पहुंचा दिया। अब तक इसका अधिकतम उत्पादन 24 से 25 सौ मेगावाट के बीच ही सिमटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएम एके सिंह ने बताया कि 210 मेगावाट की पहली इकाई से 200, दूसरी इकाई से 180, तीसरी इकाई से 210, पांच सौ मेगावाट की चौथी इकाई से पांच सौ, पांचवी इकाई से पांच सौ, छठवीं इकाई से पांच सौ, सातवीं इकाई से 490 मेगावाट, कुल 2550 मेगावाट बिजली पैदा की जा रही है। वहीं सीजीएम त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि अब उत्पादन अधिकतम लक्ष्य से महज 40 मेगावाट नीचे रह गया, जिसे भी एक-दो दिन में हासिल होने की पूरी उम्मीद है। उधर, एमडी एपी मिश्रा ने भी इस कामयाबी पर प्रसन्नता जताई और अभियंताओं की सराहना करते हुए, आगे भी इसी तरह उत्पादन बेहतर बनाए रखने की उम्मीद की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें