मां अन्नपूर्णा का दरबार
- फोटो : अमर उजाला
अन्नकूट पर्व का महत्व
अन्नकूट पर्व मनाने से मनुष्य को लंबी आयु तथा आरोग्य की प्राप्ति होती है। जटाजूट महादेव के काशी विश्वनाथ धाम में विराजमान माता अन्नपूर्णा का प्रसाद अबकी बार अन्नकूट पर भक्तों को मिलेगा। 100 साल पहले चोरी हुई मूर्ति के भारत वापस आने और धाम में विराजमान होने के बाद यहां अन्नकूट पर मंदिर प्रशासन खजाना वितरण की परंपरा शुरू हुई।
अब अन्नकूट पर भव्य आयोजन की तैयारी है। माता का खजाना भी धाम में आने वाले भक्तों को मिलेगा। अब तक काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में खजाना वितरण की परंपरा है। मगर, अब धाम में भी स्थापित माता अन्नपूर्णा मंदिर पर इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। कनाडा से लाई गई अन्नपूर्णा माता की प्रतिमा को स्थापित करने के बाद यह पहला मौका होगा, जब इस तरह का आयोजन किया जाएगा।
मिर्जामुराद में भैयादूज पर्व पर भाइयों के दीर्घायु कामना हेतु अन्नकुट पुजा करती ग्रामीण महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला