फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: वाराणसी में दिनदहाड़े तड़तड़ाईं गोलियां, पैर में गोली मारकर पशु तस्कर को दबोचा; 27 गोवंश बरामद

Thu, 26 Jun 2025 06:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

UP Encounter News: एसओजी और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम से पशु तस्कर की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जिसमें पशु तस्कर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया है। 27 गोवंश भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
इसी जगह पर हुई थी मुठभेड़। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Encounter in Varanasi: गुरुवार की दोपहर रामनगर के बंदरगाह मार्ग पर गोलियों की आवाज से लोग सहम गए। एक के बाद एक लगभग कुल चार राउंड चली गोली में पुलिस की एक गोली पशु तस्कर के पैर में लगी। गोली लगने से जमीन पर गिरे बदमाश को पुलिस ने धरदबोचा। 

विज्ञापन


लहुलूहान बदमाश को पुलिस ने नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाल चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची एसीपी कोतवाली प्रज्ञा पाठक ने पुलिसकर्मियों को शाबाशी दी। वहीं, बरामद ट्रक में क्रूरता पूर्वक लादे गए कुल 27 गोवंश को पुलिस ने आजाद कराया।

एसीपी ने बताया कि रामनगर पुलिस और एसओजी की टीम ऑपेरशन चक्रव्यूह के तहत रामनगर मिर्जापुर हाइवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मिर्जापुर की तरफ से आ रहे सदिंग्ध ट्रक के चालक ने पुलिस जांच को देखकर ट्रक को बंदरगाह जाने वाले रास्ते पर मोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस को आशंका हुयी तो रामनगर पुलिस और एस ओ जी ने घेरेबंदी कर ट्रक को घेर लिया गया। पुलिस से घिरने पर पशु तस्कर गाड़ी से उतर कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए झाड़ियों की तरफ भागने लगा। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई तो एक गोली पशु तस्कर के बाएं पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

थानाध्यक्ष दुर्गा सिंह ने बताया कि पकड़ा गया घायल पशु तस्कर शबाब हुसैन है, जो रोहतास (बिहार) का रहने वाला है। उसने बताया कि वह पशुओं को कन्नौज से लेकर बिहार जा रहा था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें