फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हादसे को दावत दे रहा ट्रांसफार्मर; चौबेपुर कस्बे में किसी समय बड़ा हो सकता है बड़ा हादसा

Thu, 26 Jun 2025 05:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

काशी में कई ट्रांसफार्मर बिजली व्यवस्था के दावों को मुंह तो चिढ़ा ही रहे हैं साथ में हादसों को दावत भी दे रहे हैं। एक तस्वीर चौबेपुर की है जहां पर सड़के के किनारे लगा अव्यवस्थित ट्रांसफार्मर लोगों को डरा रहा है। जानकारी के अनुसार पहले भी यहां हादसा हो चुका है लेकिन सबक नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
हादसे को दावत दे रहा ट्रांसफार्मर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौबेपुर कस्बे में वाराणसी गाजीपुर मार्ग पुरानी सड़क के बायीं तरफ विद्युत विभाग द्वारा100केबीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।जो आये दिन दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। इस ट्रांसफार्मर से सटे कई दुकानें भी हैं। बीच बीच में जब ट्रांसफर में चिंगारी निकलती है तो लोग दूर जाकर खड़े हो जाते हैं।

विज्ञापन


चौबेपुर के ताजीर आलम ,ज्ञानू गुप्ता,सोनू गुप्ता का मकान के ऊपर से 11 हजार बोल्ट का हाइटेंशन तार गया हुआ है। दो माह पूर्व मंसूर आलम के मकान के छत पर गीला कपड़ा सूखाने के लिए डाला गया जो आग का गोला बन गया।

दो वर्ष पूर्व सोनू गुप्ता अपना मकान बनवा रहे थे अचानक इस ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गए जिससे उनका दाहिना हाथ पूरी तरह झुलस गया था।किसी तरह बच निकले। बारिश के दिनों में इस ट्रांसफार्मर से दुर्घटनाओं का डर बना रहता है। उगापुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी बराबर आते हैं फिर भी इस पर ध्यान नहीं दिया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें