फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल यादव बने मिस्टर स्मार्ट, करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरुषों की सहभागिता व जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने नई पहल शुरू की है। विश्व जनसंख्या दिवस पर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी के निर्देशन में चिरईगांव के मुस्तफाबाद स्वास्थ्य उपकेंद्र पर ‘मिस्टर स्मार्ट सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले अनिल यादव को ‘मिस्टर स्मार्ट’ चुना गया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित सिंह ने बताया कि सम्मेलन में करीब 10 जोड़ों के साथ परिवार नियोजन से जुड़ी व्यवहार परिवर्तन गतिविधियां आयोजित की गईं। इसमें अनिल यादव को मिस्टर स्मार्ट बनाकर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही मुकेश कुमार को द्वितीय व दिनेश सिंह को तृतीय पुरस्कार दिया गया। मिस्टर स्मार्ट बनने के बाद अनिल लोगों को जागरूक करेंगे। सम्मेलन में एचईओ डॉ. मानसी गुप्ता, बीपीएम सरिता, बीसीपीएम अशोक, स्वास्थ्य निरीक्षक अविनाश सिंह, मलेरिया निरीक्षक अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें