फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आधार कार्ड न बनने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले- बच्चों को कैसे मिलेगा योजनाओं का लाभ

Mon, 27 Jun 2022 04:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के पिंडरा ब्लॉक के एकमात्र आधार केंद्र के रूप में स्थापित पिंडरा डाकघर में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बीते शुक्रवार से यहां आधार कार्ड बनना बंद हो गया है। सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
पिंडरा डाकघर के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पिंडरा स्थित डाकघर पर आधार कार्ड नहीं बनने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार सुबह प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की। पोस्टमास्टर के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद लोग शांत हुए। ग्रामीणों ने कहा कि एक तरफ सरकार बिना आधार कार्ड के कुछ मान नहीं रही है वहीं दूसरी तरफ कहीं भी आधार कार्ड बन नहीं रहा है।

विज्ञापन


वाराणसी जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का आधार कार्ड अनिवार्य है। अगर बच्चों का आधार कार्ड नहीं बनेगा तो वो योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इस समय बेसिक शिक्षा विभाग के अलावा अन्य स्कूलों में प्रवेश और डीबीटी के लिए स्कूलों द्वारा आधार कार्ड मांगा जा रहा है। जिसके लिए पिंडरा ब्लॉक के एकमात्र आधार केंद्र के रूप में स्थापित पिंडरा डाकघर में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

बीते शुक्रवार को एक कर्मचारी के स्थानांतरण होने के कारण आधार कार्ड बनना बंद हो गया। शनिवार और रविवार को अवकाश था। इस कारण सोमवार अलसुबह करीब पांच बजे से ही दर्जनों की संख्या ग्रामीण डाकघर पहुंच गए और आधार बनवाने के लिए कतारबद्ध हो गए। सुबह नौ बजे उन्हें पता चला कि आज भी आधार कार्ड नहीं बनेगा तो आक्रोशित हो उठे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डाक विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों के साथ उनके बच्चे भी साथ रहे। पोस्टमास्टर अजय कुमार यादव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात कर आधार कार्ड बनाने की पहल करेंगे। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और वापस लौट गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें