सिनेमा की दुनिया के महानायक अमिताभ बच्चन सिर्फ पर्दे पर ही शहंशाह नहीं हैं बल्कि वह दिल से भी शहंशाह हैं। इस बात का परिचय देते हुए बिग बी ने काशी की संस्था गुड़िया को 25 लाख रुपये दिए। आगे की स्लाइड्स में जानें क्या करती है यह संस्था....
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
अमिताभ बच्चन ने गुडि़या ने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर गुडि़या संस्था के अजीत सिंह और उनकी टीम को आर्थिक सहयोग का वादा किया था। अपने वादे के अनुसार अमिताभ बच्चन के तीन ड्राफ्ट के जरिये 25 लाख रुपये की मदद 25 अक्तूबर को संस्था को प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
अमिताभ बच्चन के साथ अजीत सिंह
- फोटो : self
अजीत सिंह ने इसके लिए अमिताभ बच्चन का आभार जताया है। मानव तस्करी के खिलाफ बीते तीस साल से कार्य कर रही काशी की गुडि़या संस्था के अजीत सिंह और उनकी टीम ने 19 अक्तूबर के केबीसी के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में हिस्सा लिया था।
4 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
केबीसी के शूटिंग के दौरान अजीत सिंह ने अमिताभ बच्चन से व्यक्तिगत रूप से मदद करने का आग्रह किया था, जिसे महानायक ने तहे दिल से स्वीकारा। आर्थिक मदद के तौर पर अमिताभ बच्चन ने 25 लाख रुपये की मदद की। इसके साथ ही बिग बी दूसरों से भी फंड रेज कर उनकी मदद करने का वादा पूरा करने में लगे हैं।
अजीत सिंह ने बताया कि अमिताभ जी ने अपना वादा पूरा किया है। मानव तस्करी पर जागरूकता अभियान के तहत अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो मैसेज भी जारी करने का वादा किया है। इसके लिए हमने अपनी ओर से पूरी जानकारी उन्हें उपलब्ध करा दी है। अब इंतजार है तो इस वादे के पूरे होने का।