उन्होंने कहा कि सपा मुखिया को इलेक्शन आते ही जिन्ना महान दिखने लगते हैं। लेकिन मैं योगी जी को सर्टिफिकेट देकर जा रहा हूं कि उन्होंने पूर्वांचल से मच्छर और माफिया को खदेड़ दिया है। स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाकर जहां मच्छरों का सफाया किया वहीं कठोर कार्रवाई कर अपराधियों को प्रदेश से खदेड़ दिया है।
अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण उसी जगह हो रहा है और उसका ध्वज आसमान से बात करेगा। गृहमंत्री ने कहा कि जबसे जनसंघ का गठन हुआ तबसे धारा 370 हो हटाने की बात हो रही थी। कहा जा रहा था कि कश्मीर से 370 हटी तो कश्मीर पाक में चला जाएगा। लेकिन दृढ़ निश्चय से 70 साल की समस्या को मोदी जी ने 70 मिनट में खत्म कर दिया।