फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: वाराणसी में कोविड हेल्प डेस्क पर होगी जांच और टीके भी लगेंगे

Sat, 09 Apr 2022 03:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड प्रोटोकॉल के बारे में लोगों को नए सिरे से जागरूक करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
वाराणसी में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड प्रोटोकॉल के बारे में लोगों को नए सिरे से जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों की सुविधा के लिए आरोग्य मेले में कोविड हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। कोरोना जांच, टीकाकरण के साथ ही लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल के प्रति जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन


एक दिसंबर से चल रही तीसरी लहर में अब तक कुल 13,514 मरीज मिल चुके हैं। लोगों की जागरुकता और कोरोना टीकाकरण का ही असर था कि केवल 116 लोगों को ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। वहीं, सिर्फ 13 लोगों की मौत हुई। सबसे ज्यादा 13382 लोग होम आइसोलेशन में रहे। अब जबकि नए वैरिएंट की मुंबई में दस्तक हुई है तो स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से अलर्ट हो गया है।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील

सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि टीका लगवाने के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और सतर्कता बरतने की अपील लोगों से की जा रही है। जिले में इस समय कोविड अस्पतालों में पर्याप्त बेड हैं। ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन वाले बेड के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी हैं।

विज्ञापन

बच्चों के टीकाकरण पर रहेगा विशेष जोर

सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि बच्चों के टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसमें 12 से 14 साल और 15 से 17 साल वाले बच्चों को टीका लगाकर लक्ष्य पूरा किया जाएगा। आरोग्य मेले में आने वालों को बच्चों से टीकाकरण कराने की अपील भी की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें