सेवापुरी विकास खंड के डोमैला प्राथमिक स्कूल की सहायक अध्यापिका ज्योति भारद्वाज ने बताया की लॉकडाउन में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को सिखाना बड़ी चुनौती थी। बच्चों को फिर से पुराने ढर्रे पर लाने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है। अतिरिक्त गतिविधियों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करके बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बच्चों की सीखने की क्षमता प्रभावित
आराजी लाइन विकास खंड के जगतपुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य करुणा पांडेय ने बताया कि बच्चों में सीखने और लिखने की क्षमता प्रभावित हुई है और कई बच्चे स्कूल आने से भी कतरा रहे थे। इस समस्या को दूर करने के लिए अतिरिक्त गतिविधियों के साथ ही बच्चों को बेसिक ज्ञान देकर उनका आत्मविश्वास मजबूत किया जा रहा है।