फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: वाराणसी में चार दिन में 25 हजार बच्चों को लगा टीका, तेजी से बढ़ रहा टीकाकरण का ग्राफ 

Fri, 08 Apr 2022 01:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी जिले में 16 मार्च से चल रहे 12 से 14 साल तक के बच्चों के टीकाकरण में 1 अप्रैल तक केवल 3600 बच्चों को ही टीका लग पाया था। इसके बाद स्कूल खुले तो शहरी और ग्रामीण इलाकों में अधिक से अधिक बच्चों को टीका लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन
वाराणसी में बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में बच्चों के टीकाकरण अभियान की गति को धार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है। पहले के मुकाबले वाराणसी शहर में 12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है। इधर, चार दिनों में ही 25  हजार से अधिक बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। साथ ही बच्चों से कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की अपील भी की जा रही है। 

विज्ञापन


वाराणसी जिले में 16 मार्च से चल रहे 12 से 14 साल तक के बच्चों के टीकाकरण में 1 अप्रैल तक केवल 3600 बच्चों को ही टीका लग पाया था। इसके बाद स्कूल खुले तो शहरी और ग्रामीण इलाकों में अधिक से अधिक बच्चों को टीका लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों में टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियां दूर की गईं। अब इसका असर भी दिखने लगा है।

विशेष टीकाकरण के लिए चलाया जा रहा अभियान 

अब तक चार से सात अप्रैल के बीच चार दिन में ही 25 हजार से अधिक बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि कई स्कूल प्रबंधनों ने बच्चों को टीका लगाने के लिए पत्र भी दिया था। इसके अलावा सभी विद्यालयों में विशेष टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। बच्चाें को तय समय में टीका लग जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें