जिले में 15 से 17 साल के किशोरों और 12 से 14 साल वाले बच्चों को टीका लगाने के लिए जिले के स्कूलों में टीका न लगवाने वाले बच्चों की सूची भी तैयार कराई जा रही है। पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने बताया कि अब स्कूल खुल गए हैं, बच्चों को टीका लगाए जाने के लिए सूची तैयार की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सभी को टीका लगवाया जाएगा। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि 15 से 17 साल तक के किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए विद्यालयों में भी अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए माइक्रो प्लान बनाया जा रहा है।-