फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पुलिस ही अपराधी पैदा करती है': पत्नी की हत्या के बाद पति का कथित वीडियो वायरल, कहा- सबकुछ तुम्हारा ही था

Wed, 29 Jul 2026 08:25 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: सोशल मीडिया पर कुसुम विश्वकर्मा हत्याकांड के आरोपी हनी कुमार उर्फ रविकांत का बताया जा रहा एक कथित वीडियो वायरल है, जिसकी पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में उसने पत्नी और पुलिस पर आरोप लगाए हैं। शादियाबाद पुलिस ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दंपती का विवाद पहले से पुलिस परामर्श केंद्र में विचाराधीन था।
विज्ञापन
कुसुम की फाइल फोटो और आरोपी पति का कथित वीडियो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: गाजीपुर के शादियाबाद बाजार में कुसुम विश्वकर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी पति हनी कुमार उर्फ रविकांत का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, हम वीडियो की पुष्टि नहीं करती है और न ही पुलिस ने इसे आरोपी का आधिकारिक वीडियो माना है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

विज्ञापन




कथित वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति खुद को पत्नी और पुलिस प्रशासन से परेशान बताते हुए अपनी शिकायतों पर सुनवाई न होने का आरोप लगा रहा है। वीडियो में वह दावा करता है कि उसकी पत्नी उससे लगातार विवाद करती थी तथा उसकी मां, पिता और भाई को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती थी। साथ ही पत्नी द्वारा संपत्ति में हिस्सा मांगने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


वीडियो में संबंधित व्यक्ति यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि उसने स्थानीय थाने, हल्का दरोगा और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कई बार शिकायत की, लेकिन उसकी किसी भी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे हत्याकांड से जोड़कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया निराधार

उधर, शादियाबाद थाना प्रभारी वागीश विक्रम सिंह ने वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं और उनका वास्तविक घटनाक्रम से कोई संबंध नहीं है।

थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद का मामला पहले से पुलिस परामर्श केंद्र, गाजीपुर में विचाराधीन था, जहां दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच तथ्यों के आधार पर की जा रही है और सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी सामग्री की सत्यता की पुष्टि किए बिना उस पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए।

पुलिस का कहना है कि हत्याकांड की विवेचना निष्पक्ष तरीके से जारी है। वायरल वीडियो की भी आवश्यकतानुसार जांच की जाएगी, लेकिन फिलहाल उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें