काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सामाजिक विज्ञान संकाय के प्रमुख प्रोफेसर कौशल किशोर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की छवि को धूमिल व अपमानित करने का आरोप लगा है। रविवार की शाम लंका थाने में छात्र चंदन सागर ने तहरीर दी है।
वाराणसी के लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एससी-एसटी प्रोग्राम ऑर्गनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष चंदन सागर का आरोप है कि प्रोफेसर द्वारा फेसबुक पर बाबा साहब के बारे में गलत दुष्प्रचार किया गया। इससे एससी एसटी समुदाय के लोग आहत हैं।