फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पं. छन्नूलाल मिश्र की बेटी का आरोप, जाली शपथपत्र लगाकर छोटी बहन ने अपने नाम करा लिया मकान

Sun, 12 Nov 2023 01:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल में पत्रकारों बातचीत में ममता मिश्रा ने आरोप लगाए कि मेरी छोटी बहन मुझे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। उसने मेरी अंगुली तोड़ दी थी।
विज्ञापन
पद्मभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र की बेटी ममता मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उनकी छोटी बहन नम्रता मिश्रा ने जाली शपथ पत्र लगाकर उनके नाम के फ्लैट को अपने नाम करा लिया है। उन्होंने कहा कि नम्रता ने भाई रामकुमार मिश्र का जाली शपथपत्र लगाकर पिछले साल ही फ्लैट अपने नाम करा लिया था। इसकी जानकारी उनके पिता को भी नहीं है।

विज्ञापन

कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल में पत्रकारों बातचीत में ममता मिश्रा ने आरोप लगाए कि मेरी छोटी बहन मुझे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। उसने मेरी अंगुली तोड़ दी थी। इस घटना के संबंध में सिगरा थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि नम्रता ने हमारे पिता से मीडिया को बयान दिलाया है कि हमने झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। शायद इसीलिए पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। ममता मिश्रा ने कहा कि मैं चाहती हूं कि नम्रता के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि नम्रता उन्हें अपने पिता से मिलने भी नहीं देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें