फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग की कार्रवाई: सपा नेता अबू आजमी पर आरोप, वाराणसी से मुंबई तक हवाला के जरिए मिले 40 करोड़ रुपये

Fri, 06 Oct 2023 10:40 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लखनऊ के अपर निदेशक इनकम टैक्स डीपी सिंह की अगुवाई में वाराणसी पहुंची आयकर विभाग की टीम ने मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में विनायका समूह के कार्यालय को कब्जे में ले लिया। यहां आयकर चोरी से जुड़े कागजात और प्रमाणों को टीम ने जब्त किया।
विज्ञापन
अबू आजमी, सपा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई के तहत गुरुवार को मुंबई के सपा नेता अबू आजमी के सहयोगी विनायका समूह के वाराणसी में कई ठिकानों पर छापा मारा। मलदहिया, वरुणा गार्डेन सहित अन्य जगहों से आयकर विभाग की टीम ने कागजात, मोबाइल और लैपटॉप कब्जे में लिए। हवाला के जरिये वाराणसी से मुंबई तक बड़ी रकम भेजने की जानकारी भी टीम जुटा रही है। कार्रवाई के क्रम में अबू आजमी के नजदीकी शहर के एक नामचीन कारोबारियों व आजमी परिवार के लोगों से पूछताछ भी की गई है।

लखनऊ के अपर निदेशक इनकम टैक्स डीपी सिंह की अगुवाई में वाराणसी पहुंची आयकर विभाग की टीम ने मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में विनायका समूह के कार्यालय को कब्जे में ले लिया। यहां आयकर चोरी से जुड़े कागजात और प्रमाणों को टीम ने जब्त किया। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इनकम टैक्स विभाग ने पहले सपा नेता अबू आजमी पर 160 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप लगाते हुए शमन भेजा था। इसमें यह भी आरोप है कि आजमी को वाराणसी से मुंबई तक हवाला के जरिये 40 करोड़ रुपये मिले थे। इससे पहले वर्ष 2018 और नवंबर 2022 में आयकर विभाग ने विनायका ग्रुप की जांच की थी और उसी दौरान कंपनी में आजमी की भूमिका सामने आई थी। यहां बता दें कि विनायका ग्रुप ने बनारस में रियल इस्टेट में बड़े पैमाने पर निवेश किया है और कई शॉपिंग सेंटर, इमारत, मॉल और बहुमंजिली आवासीय इमारतों का निर्माण किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकम टैक्स रेड - फोटो : Social Media

विनायका ग्रुप पर तीसरी बार कार्रवाई

आयकर विभाग ने पिछले पांच वर्षों में विनायका ग्रुप पर तीसरी बार छापा मारा है। आशंका है कि अबू आजमी ने बड़े पैमाने पर काला धन रियल इस्टेट में खपाया है। कंपनी से जुड़े लोगों को जांच के दायरे में रखा गया है। हाल ही में शहर के सबसे पॉश इलाके में स्थित विनायका प्लाजा में एक टॉवर का विस्तार और किया गया है। इस निर्माण में भी अबू आजमी की बड़ी हिस्सेदारी बताई जा रही है।

मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य कागजात से मिले प्रमाण

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार टीम के कब्जे में आए मोबाइल, लैपटॉप व कागजात के जरिये बड़े पैमाने पर आयकर चोरी के प्रमाण मिले हैं। कार्रवाई के दौरान टीम को बेनामी संपत्ति की भी जानकारी और उससे जुड़े अहम दस्तावेज मिले हैं।

वाराणसी में दर्ज हैं 110 मुकदमे, 7 आरोपी जेल में हैं

वाराणसी। प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर आया पांच लाख का इनामी शाइन सिटी कंपनी का सीएमडी राशिद नसीम, उसके भाई आसिफ नसीम और अन्य सहयोगियों के खिलाफ वाराणसी कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों में 110 मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों की विवचेना ईओडब्ल्यू कर रही है।

ईओडब्ल्यू की ओर से अब तक 80 मुकदमों में अदालत में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। 30 मुकदमों की जांच जारी है। वहीं, बनारस में की गई धोखाधड़ी के आरोप में मौजूदा समय में राशिद नसीम के सात सहयोगी जेल में बंद हैं। इनमें आसिफ नसीम, अमिताभ श्रीवास्तव व उसकी पत्नी मीरा श्रीवास्तव, राजीव कुमार सिंह, मुश्ताक आलम, मोहम्मद इजहार अंसारी और मोहम्मद तारिक शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें