फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों का नेशनल हाईवे: हर साल बढ़ रहा टोल टैक्स, घट रहीं सुविधाएं, सड़क ऐसी की टेढ़ी हो जा रही कमर

Fri, 06 Oct 2023 10:13 AM IST
किरन रौतेला अभिषेक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर डाफी के पास टोल टैक्स देने के बाद गाड़ियां रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले तक छह महीने से हाईवे का मरम्मत नहीं कराया गया है। इससे हाईवे का सफर मुश्किल भरा हो रहा है।
विज्ञापन
डाफी टोल प्लाजा के पास क्षतिग्रस्त सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनसराय से डाफी टोल प्लाजा (वाराणसी- बिहार नेशनल हाईवे) तक एक किलोमीटर की सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। बारिश और कीचड़ के बीच छोटे-बड़े वाहन बमुश्किल निकल पा रहे हैं। हर वर्ष टोल टैक्स भी बढ़ रहा, लेकिन 18 बड़े और 70 से ज्यादा छोटे गड्ढे नहीं ठीक कराए जा रहे हैं। इससे रोजाना आवागमन करने वाले परेशान हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर डाफी के पास टोल टैक्स देने के बाद गाड़ियां रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले तक छह महीने से हाईवे का मरम्मत नहीं कराया गया है। इससे हाईवे का सफर मुश्किल भरा हो रहा है। दोपहिया, तिपहिया वाहनों को भी निकालने में दिक्कत आ रही है। कार, ट्रक व बस चालक भी परेशान हैं। गड्ढों के बीच से निकलने में मालवाहक चालकों को ज्यादा परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। संवाद

अंडरपास बनाने के लिए खोदी सड़क

डाफी से नुआंव की तरफ जाने के लिए हाईवे से अंडरपास बनाया जाना है। इसके लिए 1.5 वर्ष पहले से हाईवे के बीच के हिस्से की खोदाई कराई गई। इस बीच ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। काम नहीं हो सका। अब सड़क के बीचोबीच जलभराव है। इसके दोनों तरफ से हाईवे का ट्रैफिक चल रहा, जिसे गड्ढे हैं।

विज्ञापन

 

 

 

 

डाफी टोल प्लाजा, वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक लागू टोल (फास्टटैग के जरिये वसूली)

वाहन का विवरण - एकल सफर - वापसी - मासिक पास

कार, जीप या वैन - 80 - 120 - 2620

लाइट कॉमर्शियल व्हीकल - 125 - 190 - 4235

बस या ट्रक - 265 - 400 - 8875

तीन एक्सल व्हीकल तक - 415 - 625 - 13915

भारी निर्माण मशीनरी (एचसीएम) व अर्थ मूविंग उपकरण (ईवीएम) - 415 - 625 - 13915

सात से अधिक एक्सल वाले वाहनों के लिए - 510 - 760 - 16940

 

विज्ञापन

डाफी टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

आमदनी बढ़ाई, समस्या जस की तस

फास्टटैग न होने कि स्थिति में जुर्माने के तौर पर संबंधित वाहन को निर्धारित शुल्क का दो गुना भुगतान करना होता है। इससे टोल प्लाजा प्रबंधन व अथारिटी की आमदनी बढ़ती है, लेकिन राहगीर की समस्या जस की तस बनी रहती है।

नियमों का हो रहा उल्लंघन

गड्ढे की वजह से टोल प्लाजा पर जाम लग रहा है। नियमानुसार किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर गाड़ियों के इंतजार का समय 10 सेकेंड से ज्यादा नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है, संबंधित वाहन चालक बिना टैक्स चुकाए ही आगे निकल सकता है। किसी भी टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लाइन 100 मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिससे यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी हो। लेकिन डाफी टोल प्लाजा पर ऐसे किसी भी नियम का पालन नहीं हो पा रहा है।

डाफी टोल प्लाजा के पास सड़क पर हुए गड्ढों का मामला संज्ञान में है। बरसात के कारण निर्माण और मरम्मत का काम रुका है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा। - मनोज कुमार दूबे, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें