फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज जाने वाले जाइरीनों के लिए खुशखबरी, यात्रा के लिए होने वाली यह प्रक्रियाएं होंगी ऑनलाइन

Wed, 22 Nov 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
‘हजयात्रा 2018’ को पूरी तरह से डिजिटल करने की तैयारी चल रही है। डिजिटल इंडिया के तहत अल्पसंख्यक मंत्रालय सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन करने जा रहा है। 
विज्ञापन


हज आवेदन से लेकर हज शुल्क और कुर्बानी के लिए जानवरों की बुकिंग तक सारी प्रक्रियाएं ऑनलाइन की जा सकती है। अल्पसंख्यक मंत्रालय ने
इसकी पहल है। 2018 की हज यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

सात दिसंबर आवेदन की अंतिम तिथि है। हज कमेटी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। कमेटी की ओर से आवेदन के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन भी उपलब्ध कराया गया है।

आवेदक इस मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड कर हज की तमाम प्रक्रियाएं ऑनलाइन कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन से हज यात्रा आवेदन के साथ हज शुल्क, कुर्बानी के लिए जानवर की बुकिंग भी करा सकते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी के लिए हज कमेटी ने अपनी वेबसाइट पर वीडियो भी अपलोड कर रखा है, इसे देखकर लोग आसानी से ऑनलाइन प्रक्रिया अपना सकते हैं। हालांकि लोगों की सहूलियत के लिए इन सभी प्रक्रियाओं के लिए ऑफलाइन सुविधा भी पहले की तरह उपलब्ध है। 

 
विज्ञापन

रामनगर में खुला हज कैंप

haj
रामनगर में हज जाइरीन की मदद के लिहाज से कैंप कार्यालय की शुरुआत की गई। यहां पर यात्रा पर जाने वाले जाइरीनों को हज आवेदन पत्र भरने में मदद की जाएगी।

वारी गढ़ही बड़ी मस्जिद के पास इस कैंप कार्यालय का उद्घाटन सेंट्रल हज कमेटी के सदस्य डॉ. इफ्तेखार अहमद जावेद और पूर्वांचल हज सेवा समिति के अध्यक्षर हाजी रईस ने किया।

उन्होंने कहा कि वाराणसी इंबार्केशन से हज यात्रियों के जाने का सिलसिला जारी रहेगा। कैंप इंचार्ज मोहम्मद माजिद ने बताया कि इस नि:शुल्क हज कैंप के खुलने से रामनगर समेत मुगलसराय, चंदौली समेत आसपास के जिलों के जाइरीन को भी सहूलियत होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें