फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: तस्वीरों में देखें अखिलेश यादव का बनारसी अंदाज, कचौड़ी-मलइयो का लिया स्वाद, पप्पू की अड़ी पर 'भिड़े'

Fri, 10 Feb 2023 10:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
चना चाट का आनंद लेते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को बनारसी अंदाज में नजर आए। सुबह काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाई। इसके बाद काशी की गलियों में घूम-घूम कर प्रसिद्ध बनारसी व्यंजनों जैसै कचौड़ी, मलइयो और चाट आदि का स्वाद लिया। कचौड़ी-जलेबी का स्वाद चखने के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कचौड़ी-सब्जी और जलेबी बनाने वाले मऊ-आजमगढ़ के हैं। ये हमारे क्षेत्र से चुनकर निकले हैं और जो चुनकर निकलेगा वह स्वाभाविक है अच्छा ही होगा। इसके बाद वो सारनाथ में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे। फिर वो एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले बीती शाम संकटमोचन मंदिर में दंडवत होने के बाद सपा अध्यक्ष अस्सी पर पप्पू की चाय की अड़ी पर पहुंचे थे। नींबू की चाय का लुत्फ उठाते हुए अखिलेश यादव ने रेसिपी भी पूछी। पप्पू ने बताया कि काला नमक, जीरा, नीबू के अलावा पानी खौलाते हैं और उसमें चीनी मिलाते हैं। दुकान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो देखने के बाद सपा प्रमुख ने मजाकिया लहजे में पूछा कि यहां समाजवादियों की फोटो नहीं लगाते हो? कोई बात नहीं आज आपके सांसद के फोटो के साथ चाय पीते हैं। इस पर पप्पू ने कहा कि आप पहली बार आए हैं, अब आपकी भी फोटो लगेगी। सपा कार्यकर्ता दुकान के बाहर खड़े होकर हर-हर महादेव का जयघोष कर रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 10
काशी की गलियों में लोगों से मिलते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
बलिया और गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सपा के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार शाम वाराणसी पहुंचे थे। स्वागत में बाबतपुर से जवाहर नगर तक अलग-अलग चौराहे व तिराहे पर ढोल नगाड़े बजाए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाहर नगर स्थित पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव स्व. प्रदीप बजाज के घर गए। उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। फिर संकटमोचन मंदिर और अस्सी गए। 
पढ़ें: अखिलेश यादव ने इन्वेस्टर्स समिट पर उठाए सवाल, बोले- सूट पहनकर टाई लगा लो तो BJP करा लेगी MOU
विज्ञापन

3 of 10
काशी विश्वनाथ मंदिर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह अखिलेश यादव काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन कर सर्वमंगल की कामना की। इसके बाद परिसर से बाबा के शिखर को निहारा और प्रणाम किया। काफी देर तक काशी विश्वनाथ परिसर में रहे और लोगों से मिलते रहे।

4 of 10
बीती रात पप्पू की अड़ी पर पहुंचे थे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा प्रमुख कचौड़ी गली स्थित राजाराम यादव की दुकान पर गए, जहां मलाईदार लस्सी पी। इसी तरह ठठेरी बाजार में राम भंडार गए, जहां कचौड़ी व जलेबी का स्वाद लिया। गेट नंबर चार के सामने मनीष यादव के विश्वनाथ फलाहार पर पहुंचकर मलइयो और मलाई गिलौरी का स्वाद लिया। सत्यनारायण भंडार जाकर मालपुआ भी खाया।
विज्ञापन

5 of 10
कचौड़ी खाते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सारनाथ के नंदगांव गए। पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव की बेटी की शादी में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद किया। चांदमारी स्थित हॉकी खिलाड़ी सतीश नारायण सिंह के घर भी गए। इसके बाद रासपा नेता शशि प्रताप सिंह के शिवपुर स्थित घर गए। सबके साथ मिलकर केक भी काटा। इसके बाद एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन

6 of 10
मलइयो का आनंद लेते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद सपा नेता ने पत्रकारों से बात की और कहा कि 2024 में भाजपा सरकार जाएगी। बाबा से हमने वोट नहीं मांगा है। यह काम भाजपा वाले करते हैं। जनता के लिए अच्छा रास्ता खुले। भारत आगे बढ़े, यही कामना की है। धर्म के सवाल पर उन्होंने कहा धर्म जैसा है, वैसा हमें स्वीकार करना होता है। आज सवाल धर्म का नहीं, इन्वेस्टमेंट से रोजगार का है। 
विज्ञापन

7 of 10
मिठाई खाते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी से जुड़े सवाल पर सपा नेता ने कहा कि जो मामला कोर्ट में है, उस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी। जो मैंने कहा, उसे बनारस से दिल्ली तक एक लाख स्थान पर दिखा सकता हूं। हमारी संस्कृति गंगा जमुनी तहजीब की है। आप स्टेशन क्यों बोलते हैं? हिंदी वाला शब्द क्यों नहीं बोलते। लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर करने की चर्चा से संबंधित सवाल पर कहा कि भाजपा वाले फर्जी लोग हैं। फर्जी काम करते हैं।
पढ़ें: जयमाल की रस्म के दौरान नगदी और गहनों से भरा बैग चोरी, 'तीसरी आंख' से मिला बड़ा सुराग

8 of 10
काशी विश्वनाथ धाम में अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाने का फैसला सपा सरकार की कैबिनेट में हुआ था। मकान लेने की शुुरुआत भी हुई थी, लेकिन भाजपा कहेगी उसका ठप्पा है। सपा सरकार में ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। राजा, महाराजा व सरकारों ने समय-समय पर सुधार किया। मौजूदा धाम सपा की योजना का हिस्सा है। बाबा के द्वार पर खड़ा होकर कहता  केंद्रीय मंत्री के कहने पर ठेका भी दिया था। धाम परिसर में भूमिगत बिजली लाइन सपा की देन है।

9 of 10
काशी की गलियों में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि  दुनिया मानती है कि देश में मिलीजुली संस्कृति है। सब मिलकर रहते हैं। हमारी वो पहचान रहेगी तो देश और समाज आगे बढ़ेगा। अगर कोई गंगा जमुनी तहजीब को ठेस पहुंचाएगा तो देश समाज आगे नहीं बढ़ेगा, इसीलिए बेरोजगारी और महंगाई है। भाजपा वालों से पूछिए सिलिंडर की कीमत क्या है? एक एक अदाणी सब पर भारी हैं। खराब वक्त में असली दोस्त की पहचान होती है। भाजपा वालों की जिम्मेदारी बनती है कि उनकी मदद करें।
विज्ञापन

10 of 10
विवाह कार्यक्रम में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व एलएलसी काशीनाथ सिंह की पुत्री के विवाह में आशिर्वाद देने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को सारनाथ के मवइया स्थित लॉन पर पहुचे। दोपहर एक बजे पहुंचे और करीब आधे घंटे बाद लॉन से रवाना हुए। लॉन के बाहर इस दौरान उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं मुलायम सिंह व अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें